ANKUSH SOOD SOLAN CONGRESS

टू व्हीलर पर भी दो व्यक्ति बैठने की होनी चाहिए अनुमति : अंकुश सूद 

सोलन में टू  व्हीलर्स पर केवल चालक बैठ सकता है लेकिन उसके पीछे उसके परिवार का सदस्य भी बैठ नहीं सकता है जिसके चलते सोलन वासियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है | परिवार के लोगों की  दिनचर्या के कार्य  भी इस नियम से प्रभावित हो  रहे  है |  नियमानुसार पति पत्नी भी    टू व्हीलर  पर एक साथ नहीं बैठ सकते है  लेकिन  दूसरी और बसों में कोई भी अजनबी बिना किसी सोशल डिस्टेंसिंग के एक साथ बैठ सकता है जो सरासर गलत निर्णय है | यह बात शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश सूद ने कही | उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तर्क संगत निर्णय नहीं ले रही है और दोहरे मापदंड  अपना रही है जिसका शहरी कांग्रेस विरोध करती है | 
                 सोलन शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश सूद ने कहा कि देश में कोरोना संकट चल रहा है जिसके चलते जो भी नियम प्रदेश की सरकार ने बताए  उनका  हिमाचल की जनता ने बखूबी अनुसरण किया और इन नियमों का शहरी कांग्रेस ने कोई भी विरोध नहीं किया लेकिन अब प्रदेश सरकार नियमों के नाम पर दोहरे मापदंड अपना रही है तो उन्हें मजबूरन उनका विरोध करना पड़ रहा है | उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूरी क्षमता पर बसें चलाने की अनुमति दे दी गई है लेकिन टू  व्हीलर पर अभी तक दो सवारियां बैठने की अनुमति प्रदान नहीं की गई है जिसकी वजह से परिवार के सदस्य  जो एक साथ रहते है वह किसी भी ज़रूरी कार्य के लिए टू व्हीलर पर  एक साथ बैठ नहीं पा रहे है | गाँव के लोग आपाताकाल समय में अगर अस्पताल आना चाहते है तो वह भी आने में असमर्थ है और अगर वह आ जाते है तो उनका भारी भरकम चालान काट दिया जाता है इस लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशसन को चाहिए कि वह  टू व्हीलर दो व्यक्तियों की बैठने की अनुमति प्रदान करें |